14.4 C
Munich
Monday, April 29, 2024

पीएम मोदी के बयान पर बिफरीं राबड़ी, बोली- तानाशाहों की हेकड़ी निकालना जानती है जनता

Must read

पटना

प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इसमें उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा और उसे महामिलावटी गठबंधन करार दिया। उन्होंने लोगों को लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल की याद दिलाते हुए लोगों से कहा कि जिन्होंने बिहार की पहचान बदली थी, वो इस चुनाव में केंद्र में अपनी सरकार बनाने के लिए नहीं लड़ रहे हैं। वो किसी भी तरह से अपने सदस्य बढ़ाने के लिए छटपटा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी ताकत बढ़ाने का मतलब है बिहार में लूट-पाट, अपहरण और भ्रष्टाचार के दिन वापस लाना। प्रधानमंत्री के बयान पर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने पलटवार करते हुए कहा कि हर कोई नीतीश कुमार की तरह डरपोक नहीं होता। बिहार की जनता तानाशाहों की हेकड़ी निकालना जानती है। राबड़ी देवी ने ट्वीट में लिखा,  मोदी बिहार आकर भाषाई आतंक फैला रहे हैं पद की गरिमा और मर्यादा त्याग सीधे-सीधे गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। ऐसी भाषा तो गली के गुंडों की होती है। विपक्षियों को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। सुनो मोदी, हर बिहारी नीतीश की तरह डरपोक नहीं होता। बिहार की जनता तानाशाहों की हेकड़ी निकालना जानती है। मोदी बिहार आकर भाषाई आतंक फैला रहे है।पद की गरिमा और मर्यादा त्याग सीधे-सीधे गुंडागर्दी पर उतर आए है।ऐसी भाषा तो गली के गुंडो की होती है।विपक्षियों को जेल भेजने की धमकी दे रहे है।

सुनो मोदी,हर बिहारी नीतीश की तरह डरपोक नहीं होता।बिहार की जनता तानाशाहों की हेकड़ी निकालना जानती है। राबड़ी देवी ने एक नहीं बल्कि धड़ाधड़ चार ट्वीट किए. जिसमें उन्होंने अपने निशाने पर पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश को भी रखा। अपने दूसरे ट्वीट में राबड़ी देवी ने लिखा,  मोदी आज मुजफ्फरपुर में थे. मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड सबको याद होगा जहां सत्ता संरक्षण में 34 नादान बच्चियों के साथ जनबलात्कार किया गया। बलात्कारी नीतीश और मोदी के मंत्री और नेता थे, लेकिन 1 साल से मोदी ने इस घिनौने और जघन्य कांड पर एकबार भी मुंह खोल निंदा नहीं करी।

मोदी आज मुज़फ़्फ़रपुर में थे। मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह बलात्कार कांड सबको याद होगा जहाँ सत्ता संरक्षण में 34 नादान बच्चियों के साथ जनबलात्कार किया गया। बलात्कारी नीतीश और मोदी के मंत्री और नेता थे। लेकिन 1 साल से मोदी ने इस घिनौने और जघन्य कांड पर एकबार भी मुँह खोल निंदा नहीं करी उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा,  मोदी और नीतीश तो बलात्कारियों के संरक्षक है। नीतीश पर इस कांड की CBI जांच भी चल रही है। इन्हें बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद CBI जांच अधिकारी को रातों-रात बदला गया। और यहां आकर यह फर्जी आदमी प्रवचन दे रहा है। कुछ शर्म बची है कि नहीं। आजतक मोदी इस कांड पर नहीं बोला। मोदी और नीतीश तो बलात्कारियों के संरक्षक है। नीतीश पर इस कांड की CBI जाँच भी चल रही है। इन्हें बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद CBI जाँच अधिकारी को रातों-रात बदला गया।और यहाँ आकर यह फ़र्ज़ी आदमी प्रवचन दे रहा है। कुछ शर्म बची है कि नहीं।

राबड़ी देवी ने अपने चौथे ट्वीट में लिखा,  मोदी विपक्षियों को जेल की धमकी देगा लेकिन दंगाईयों,बलात्कारियों को मंत्री बनाएगा। अपने जात-बिरादर भाईयों नीरव मोदी, ललित मोदी, आरके मोदी,रेखा मोदी, चौकसी आदि को विदेश भेजेगा। इतना दोहरापन कहां से लाता है ये गुजराती जोड़ा? हार देख ये बौखला गए है जैसे 2015 बिहार चुनाव में बौखलाए थे। मोदी विपक्षियों को जेल की धमकी देगा लेकिन दंगाईयों,बलात्कारियों को मंत्री बनाएगा।अपने जात-बिरादर भाईयों नीरव मोदी,ललित मोदी, आरके मोदी,रेखा मोदी, चौकसी आदि को विदेश भेजेगा। इतना दोहरापन कहाँ से लाता है ये गुजराती जोड़ा? हार देख ये बौखला गए है जैसे 2015 बिहार चुनाव में बौखलाए थे।बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार की रैली में यह भी कहा था कि उनकी ताकत बढ़ाने का मतलब है बेटियों का अपहरण, गुंडागर्दी, हत्याएं और हर योजना में भ्रष्टाचार। मोदी ने कहा कि उनकी ताकत बढ़ाने का मतलब है सूरज ढलने के बाद अपने ही घर मे कैद हो जाना। घुट-घुट के जीना. पलायन के लिए मजबूर होना।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article