19.5 C
Munich
Sunday, April 28, 2024

भारत में कोरोना का प्रकोप जारी, संक्रमितों की संख्या 2,27,000 के करीब

Must read

नई दिल्ली समाचार : भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। देश में कोरोना से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। तमाम सावधानियों के बावजूद इस खतरनाक वायरस का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 27 हजार के करीब पहुंच चुका है वहीं इस महामारी से 6300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,26,770 तक पहुंच गई है वहीं अब तक इस वायरस से 6348 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 9,851 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 2 लाख 27 हजार के करीब हो गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 273 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 6348 हो चुका है। शुक्रवार को मंत्रालय द्वारा जारी यह आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा उछाल है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article