19.7 C
Munich
Monday, April 29, 2024

महाराष्ट्र: नक्सलियों ने सड़क निर्माण कंपनी के 25 वाहनों को फूंका

Must read

मुंबई

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलवादियों ने सड़क निर्माण कंपनी के 25 वाहन जला दिए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दरअसल गढ़चिरौली में रास्तों की मरम्मत और नई सड़कें बनाने का काम चल रहा था। इसके लिए जेसीबी और सीमेंट से लदे ट्रक वहां खड़े थे। इन्हीं गाड़ियों को नक्सलियों ने निशाना बनाया। इतना ही नहीं नक्सलियों ने दादापुर इलाके में तारकोल प्लांट को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह नक्सली प्रभावित इलाका है, जब यहां सड़क मुरम्मत का काम शुरू हुआ तो कोई विरोध नहीं किया गया लेकिन अचानक रात को नक्सलियों ने 25 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article