क्या विश्वयुद्ध की ओर जा रही दुनिया !, जारी हैं तीन जंग, मारे गए 9 हजार लोग

Date:

Share post:

जीएनएस न्यूज़ लंदन। यूक्रेन और रूस में जंग के बाद अब इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया है। सूडान पहले से ही आंतरिक युद्ध से जूझ रहा है। इजराइल और गाजा में मिलाकर 9 दिन के भीतर ही चार हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, गाजा बड़े संकट से जूझ रहा है। इन देशों के बीच जारी जंग का असर पूरी दुनिया पर देखा जा रहा है। हमास के तरफ खुलकर ईरान आ गया है, वहीं अमेरिका समेत कई देश इजराइल का पक्ष लेते दिखाई दे रहे हैं।

इसी तरह यूक्रेन और रूस के मामले में भी दुनिया बंटी हुई है। इसी बीच यूएन ने चौंकाने वाला दावा किया है। यूएन का कहना है कि सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्षमें 6 महीने में ही कम से कम 9 हजार लोगों की जान चली गई है।हालात पर काबू पाना जरूरी

इन जंगों को काबू नहीं किया गया तो दनुि या एकबार फिर विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ी हो सकती है। यह विश्वयुद्ध पहले के युद्धों से बेहद भयानक हो सकता है। आज दनुि याभर में कई ऐसे देश हैं जो परमाणु संपन्न है। अगर विश्वयुद्ध हुआ तो इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पृथ्वी से जीवन का अस्तित्व ही खत्म हो सकता है।
क्या है सूडान का मामला
सूडान में बीते 6 महीने से अराजकता का माहौल है। यहां सेना प्रमुख जनरल फतह बुरहान और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के कमांडर मोहम्मद हमदान डगालो के बीच सत्ता के लिए संघर्ष चल रहा है। हालांकि, इसमें मासूम जनता पिस रही है। हवाई हमलों में हजारों लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पूरा सूडान में अराजकता इतनी बढ़ गई है कि लूटपाट, हत्या और रेप आम हो गए हैं।

spot_img
spot_img

Related articles

विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में हलचल, धरती की ओर बढ़ा विशाल धूमकेतु

न्यूज़ लंदन। स्पेस की हलचल पर अंतरिक्ष एजेंसियों की नजर रहती है। इसमें भी कोई बड़ी घटना हो...

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती, दो हफ्ते में तीसरी बार आया भूकंप, फरीदाबाद में था सेंटर

जीएनएस न्यूज़ नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।...

अपने-अपने नेता को टिकट दिलाने की होड़… पहली लिस्ट से पहले ही कांग्रेस में बवाल

Jaipur, Rajansthan news । राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली सूची आने से पहले ही पार्टी...

जलतारा परियोजना जल संकट के लिए एक जागरूक समाधान प्रदान करने का वादा – आर्ट ऑफ़ लिविंग की एक पहल

बेंगलुरु, भारत, 11 अक्टूबर 2023 /PRNewswire/ भूमिगत जल का स्तर विश्व में एक गंभीर समस्या बना हुआ है। भारत दुनिया...