Wednesday, October 4, 2023
HomeEntertainment Newsवाजिद खान के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, प्रियंका से लेकर...

वाजिद खान के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, प्रियंका से लेकर सोनू निगम ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई समाचार : बाॅलीवुड इंडस्ट्री के लिए ये साल बेहद ही निराशाजनक रहा। अप्रैल में इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही लगातार इंडस्ट्री में किसी ना किसी की मौत की खबर सामने आ रही हैं। बेजान दारुवाला, योगेश गौर, मोहित बेघर के निधन के बाद अब फेमस सिंगर वाजिद खान ने हमें अलविदा कह दिया है।वाजिद के निधन खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। किसी को उनके अचानक जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड स्टार्स वाजिद खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है, ‘भयानक समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। उनका हमेशा मुस्कुराते रहना। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। आप मेरे विचारों और प्रार्थना में हो।’ परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘वाजिद भाई आप सबसे अच्छे इंसान थे! हमेशा मुस्कुराते रहते थे। हमेशा गाते रहते थे। उनके साथ हर संगीत सत्र यादगार रहा। आप सच में बहुत याद किए जाएंगे वाजिद भाई।’

वरुण धवन वाजिद खान की मौत की खबर सुनकर हैरान हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘वाजिद खान भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे। वह आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक थे। हम आपको याद करेंगे वाजिद भाई। संगीत के लिए धन्यवाद।’

सिंगर मीका सिंह ने इंस्टा पर वाजिद की तस्वीरें शेयर कर लिखा-‘हम सभी के लिए बहुत दुखद समाचार .. सबसे प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार जिन्होंने इतने हिट दिए हैं मेरे बड़े भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए..अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे, मैं आपसे हमेशा प्यार करता हूं और आपको हमेशा याद करूंगा। आपका संगीत सदाबहार है। बॉलीवुड उद्योग के लिए एक बड़ा नुकसान। ‘

सिंगर सोनू निगम ने भी वाजिद खान के निधन पर दुख जताया है। साजिद-वाजिद के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-‘मेरे भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए।’ बता दें कि वाजिद के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है। किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे।वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया है। दोनों की जोड़ी बाॅलीवुड में काफी फेमस थी। दोनों ने सलमान खान की फिल्मों में अपना संगीत दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments