15.6 C
Munich
Friday, April 26, 2024

गढ़चिरोली नक्सली हमला: पुलिस ने मामले में 37 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया

Must read

मुंबई

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में हुए नक्सली हमलें के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज किया है। इसमें पहला एफआईआर आगजनी को लेकर जबकि दूसरा IED ब्लास्ट को लेकर दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में प्रभाकर, भास्कर, गिरधर सहित 37 लोगों के खिलाफ पुराड पुलिस स्टेशन में हत्या और देशद्रोह का मामला दर्ज किया है।

कुरखेड़ा वन क्षेत्र में हुए इस नक्सली हमले के मामले में शीर्ष माओवादी कमांडरों गणपति, भाकपा (माओवादी) के महासचिव बसवराज, उत्तर गढ़चिरोली के भाकपा (माओवादी) प्रमुख भास्कर और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सभी ने कुरखेड़ा में सड़क निर्माण कार्य में लगीं 27 मशीनों को आग के हवाले कर दिया था

हुए इस हमले में 15 जवान शहीद हो गए थे। साथ ही गाड़ी चला रहे एक ड्राइवर की भी इस हमले में मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक दो गाड़ियों में करीब 25 जवान सवार थे। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित महाराष्ट्र का गढ़चिरौली जिला अत्यधिक नक्सल प्रभावित मना जाता है। नक्सली इस इलाके में लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article