14.2 C
Munich
Friday, April 26, 2024

मुंबई में लॉकडाउन के सख्तु कार्यान्वायन को लेकर CISF जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Must read

मुंबई समाचार : मुंबई में वीरवार को सीआइएसएफ के जवानों ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के सख्त कार्यान्वयन को लागू करने के लिए रात दक्षिण मुंबई के एक क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। वीरवार को मिली अधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पांच दल सोमवार को कोरोना प्रभावित धारावी क्षेत्र में तैनाती के लिये मुंबई पहुंचे थे।

भिंडी बाजार इलाके में रात को सीआइएसएफ के जवानों ने अपने हथियारों, डंडों और ढालों के साथ फ्लैग मार्च किया। बता दें कि मुंबई में अब तक 700 से ज्‍यादा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं जिनमें से 12 की मौत हो चुकी है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी ने बताया केंद्रीय बलों की तैनाती से मुंबई पुलिस कर्मियों को लॉकडाउन ड्यूटी में थोड़ी राहत मिलेगी।

केंद्रीय बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बंद के दौरान शहर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुंबई पुलिस की सहायता करेंगे। अधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्रीय बलों के कार्मिकों को दक्षिण और मध्य मुंबई के कुछ क्षेत्रों को कवर करने वाले शहर के 1,3,5,6 और 9 जोन और पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों के कुछ हिस्सों में तैनात किया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article