12 C
Munich
Friday, April 26, 2024

CG: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर, ट्रक सहित जेसीबी वाहन को किया आग के हवाले

Must read

कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने अपनी नापाक करतूत को अंजाम दिया है। शुक्रवार को नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर, ट्रक सहित जेसीबी वाहन में आग लगा दी। आग से वाहन बुरी तरह जल गए हैं। कांकेर के सिकसोड थाना क्षेत्र के कड़में गांव के सोड़वापारा में नक्सलियों ने दिन-दहाड़े घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल मौके के लिये रवाना कर दिया गया है।

कांकेर के पुलिस अधीक्षक कन्हैया लाल धुर्व ने घटना की पुष्टि की है। ध्रुवे ने बताया कि नक्सलियों द्वारा निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की गई है। मौके पर सुरक्षा बल के जवानों को भेजा गया है। खबर मिली है कि नक्सली वाहनों में आगजनी कर वहां से फरार हो गए हैं। नक्सलियों ने बीजापुर में भी हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया।

इससे पहले कांकेर जिले में नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश की है। अन्तागढ़ ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम आमाबेड़ा के बाजार स्थल से करीब 100 किमी की दूरी पर नक्सलियों ने भारी मात्रा में बैनर-पोस्टर लगाया है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बेनर में तेंदूपत्ता मानक बोरा का 500 रुपए दर बढ़ाने की बात लिखी है। तेंदूपत्ता पलटने के दर के साथ फड़ मुंसी की मजदूरी बढ़ाने का भी जिक्र है। नक्सलियों ने आमाबेड़ा से सेमरगांव लिगों धाम तक बैनर लगाया है। आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article