10.8 C
Munich
Monday, April 29, 2024

बोल्ड लुक छोड़ डेब्यू फिल्म के फर्स्ट लुक में सीधी-सादी नजर आई हिना खान

Must read

मुंबई

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पर 9 साल तक बहू का किरदार निभाया। सीरियल के अलावा हिना अपनी तस्वीरों के लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हिना फिल्म ‘लाइन्स’ के जरिए बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली हैं।

हिना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी इस फिल्म के अपनी किरदार ‘नाजिया’ का पहला लुक शेयर किया। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘मीट नाजिया’। ग्लैमरस लुक के बजाय सिंपल इंडियन लड़की के लुक में हिना को देख सकते हैं। उनके लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर शो ‘कसौटी जिंदगी 2’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के जरिए लोगों का दिल जीत रही हैं।

सीरियल में वो कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की बात करें तो हुसैन खान का निर्देशन में बनी ‘लाइन्स’ की कहानी कारगिल युद्ध के समय की है। इस फिल्म में अनुभवी अभिनेत्री फरीदा जलाल भी अहम किरदार में हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article