19.7 C
Munich
Monday, April 29, 2024

फानी तूफान : ओडिशा में दस्तक, ‘येलो अलर्ट’ के बाद स्कूल-कॉलेज बंद

Must read

नई दिल्ली

पिछले कई दिनों से चक्रवाती तूफान फानी के आने की संभावनाएं बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है कि ये चक्रवाती तूफान खतरनाक रुफ धारण कर सकता है। आने वाले 2-3 मई को ओडिशा के साथ लगते इलाकों में तबाही हो सकती है और इससे पहले कि कोई नुकसान हो, ओडिशा के तटीय इलाकों को खाली करवाने का सुझाव दिया गया है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने फानी के संबंध में येलो वार्निंग जारी कर दी है। चक्रवाती तूफान फानी से बचने के लिए ओडिशा के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे जाएंगे। सभी स्कूल 2 मई से अगले आदेश तक बंद रखे जाएंगे। सभी परीक्षाओं की डेट भी आगे बढ़ा दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त से अपील की है कि पटकुरा विधानसभा क्षेत्र में 19 मई को होने वाले चुनाव की डेट आगे बढ़ा दी जाए। नवीन पटनायक की ओर से जारी किए गए पत्र में लिखा है कि फानी तूफान के चलते राजनगर ब्लॉक में भूस्खलन की संभावनाएं प्रबलतम हैं।

उत्तर प्रदेश में भी फानी चक्रवात के संबंध में चेतावनी दी गई है। किसानों से कहा गया है कि 2 और 3 मई को भयंकर बारिश हो सकती है।किसानों से फसलों को बचाने की सलाह भी दी गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी में कहा गया है कि कि बंगाल की खाड़ी में बने फानी चक्रवात की वजह से 2 और 3 मई को उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और तेज पूर्वी हवाओं के चलने की संभावना है। पूर्वी हवाओं की स्पीड लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। मौसम विभाग ने कहा है कि किसान और भंडार गृह , नमी और तेज हवा से फसलों को होने वाली नुकसान से बचाने के लिए सावधानी बरते और सही जगह समुचित व्यवस्था करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article