17.4 C
Munich
Wednesday, May 1, 2024

Ramnavami bhog : राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को लगाएं इन खास चीजों का भोग

Must read

[ad_1]

Ramnavami bhog : राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को लगाएं इन खास चीजों का भोग

पंचामृत भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है. मान्यता हैं भगवान  विष्णु के रूप श्रीराम की पूजा बगैर पंचामृत के भोग लगाए पूर्ण नहीं होती है.

Ram Navami 2024: हर साल चैत्र शुक्ल नवमी को देश भर में धूमधाम से भगवान राम की जयंती राम नवमी (Ram Navami) मनाई जाती है. इस वर्ष 17 अप्रैल बुधवार को राम नवमी है. इस दिन घर-घर में विधि विधान से भगवान राम (Lord Rama) की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान राम को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाने से प्रभु अत्यंत प्रसन्न होते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भगवान राम को कौन सी चीजें बहुत प्रिय हैं जिनके भोग (Bhog for Bhagwan Ram) से वे प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं. 

यह भी पढ़ें

इन चीजों से लगाएं भगवान राम को भोग – Bhog for Bhagwan Ram

Ram Navami 2024: राम लला का सूर्य तिलक करने वाली Optomechanical तकनीक क्या है, कैसे करती है काम, जानिए यहां

पंचामृत

पंचामृत भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है. मान्यता हैं भगवान  विष्णु के रूप श्रीराम की पूजा बगैर पंचामृत के भोग लगाए पूर्ण नहीं होती है. राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम को पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं.

खीर

भगवान श्रीराम के भोग में खीर अवश्य होना चाहिए. मान्यता है कि राजा दशरथ ने राम समेत अन्य पुत्रों के जन्म के बाद खुशी में खीर बनवाई थी. इसलिए राम नवमी को भगवान राम को खीर से भोग लगाना चाहिए. 

बेर और कंदमूल

श्रीराम की पौराणिक कथा में वर्णन हैं कि वनवास के दौरान भगवान ने कंदमूल का सेवन करते थे और उनकी भक्त शबरी ने उन्हें बेर खिलाए थे. भगवान राम को ये सभी चीजे अत्यंत प्रिय हैं. भगवान श्रीराम को बेर और कंदमूल से भोग लगाने से घर में समृद्धि आती है. 

केसर भात

राम नवमी को भगवान राम को केसर भात बनाकर भोग लगाना चाहिए. मान्यता है कि भगवान केसर भात के भोग से प्रसन्न होते हैं. 

इस मंत्र का करें जाप

राम नवमी को भगवान राम को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाते हुए यह मंत्र का पाठ करें

त्वदीयं वस्तु गोविंद तुभ्यमच समर्पये।

गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Ayodhya राम मंदिर में रामनवमी की धूम, आचार्य सत्येंद्र दास ने दी तैयारी की जानकारी

[ad_2]

Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article