18.5 C
Munich
Friday, May 10, 2024

कोरोना इफैक्ट: देश में एक दिन में 386 नए केस, अब तक 38 लोगों की मौत

Must read

नई दिल्ली
देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या अब 38 हो गयी है। वहीं, इस घातक वायरस से अब तक 1,637 लोग संक्रमित हो गये हैं। पिछले 24 घंटों की बात की जाये तो कोरोना के 386 नये मामले सामने आये हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 132 लोग इलाज के बाद ठीक हो गये हैं। महाराष्ट्र में एक ही दिन में कोरोना के 72 नए केस सामने आने की खबर है। इनमें से 59 सिर्फ मुंबई से हैं। दुनिया की बात करें तो इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 40,000 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज प्रेस कॉंन्फ्रेंस में कहा कि पिछले 24 घंटे में 386 नये मामले सामने आये हैं, जिसके कारण अब कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,637 हो गयी है। अब तक 38 लोगों की मौत हुई है और कुल 132 लोग स्वस्थ हुए हैं। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि तबलीगी जमात के सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे धार्मिक आयोजन से बचें। साथ ही लॉकडाउन का पालन पूरी तरह करें। छह लाख से ज्यादा लोग कैंप में रह रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article