मुंबई
देशभर में
कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और महाराष्ट्र में
यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 18 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल आंकड़ा 320 पहुंच गया है। खतरनाक कोरोना वायरस
महामारी से अब तक राज्य में 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है। यह जानकारी एक
समाचार एजेंसी ने दी है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर इस आंकड़े को
अपडेट नहीं किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को कहा ‘महाराष्ट्र में मंगलवार रात तक
कोरोना वायरस के 302 मामले थे। आज 18 और लोग इससे संक्रमित पाए गए। राज्य में अब इसके
कुल 320 मामले
हो चुके है।’ उन्होंने
बताया कि 18 नए
मामलों में से 16 मुंबई
और दो पुणे से है। महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक मामले केरल में सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मामले पाए गए हैं और यहां मरने वालों की संख्या
भी अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक है। महाराष्ट्र में आज 18 नए मामले सामने आने के बाद देशभर
में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1400 पार कर गई है। वहीं, विश्व की बात करें तो 8 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके
हैं।
महाराष्ट्र मे कोरोना का कहर: 18 नए केस, मरीजों की संख्या बढ़कर 320 हुई
