10.8 C
Munich
Monday, April 29, 2024

प. बंगाल में कोरोना वायरस के एक दिन में 371 नए केस आए, अबतक 8 लोगो की मौत

Must read

कोलकाता समाचार : पश्चिम बंगाल में आज (रविवार) कोरोना वायरस के 371 मामले सामने आए। एक दिन में सामने आने वाले मामलों में यह सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 5,501 है और 3,027 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से आठ लोगों की मौत हो गई है जिनमें से सात कोलकाता से थे और एक मरीज उत्तर 24 परगना जिले का था। राज्य में अब तक कोविड-19 से 245 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी दौरान विभिन्न अस्पतालों से 187 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से ग्रसित हुए अब तक 2,157 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि नये 371 मामलों में से 72 महानगर के, 60 उत्तर 24 परगना जिले के और 47 हावड़ा के हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article