18.8 C
Munich
Monday, May 13, 2024

गुजरात में बीते 24 घंटों में दर्ज हुए 340 नये मामले, कुल 9,932 संक्रमित

Must read

अहमदाबाद न्यूज़ : गुजरात में बीते 24 घंटों में 340 नये मामले सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्‍या 9,932 तक पहुंच गयी है। गुजरात स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार अब तक 4035 लोग स्‍व्‍स्‍थ हो चुके हैं, जब कि 606 कोरेाना संक्रमितों की जान जा चुकी है। अहमदाबाद में से सब्जी एवं किराना की बिक्री शुरु हो गई है। इससे पहले सुपर स्प्रेडर कहे जाने वाले इन व्यापारियों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 700 कोरोना पॉजीटिव पाये गए हैं। राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं से कहा है कि वे समान खरीदने से पहले व्यापारी के हेल्थकार्ड की जांच करें। जिनके पास हेल्थकार्ड है उन्हीं से सामान खरीदें। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव गुप्ता के अनुसार अहमदाबाद में लगभग 33 हजार सुपर स्प्रेडर की स्क्रीनिंग की गयी है। इनमें से 12000 सुपर स्प्रेडर्स का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से 700 कोरोना पोजीटिव आये हैं। इनके अलावा सभी को हेल्थकार्ड दिया गया है। प्रधानमंत्री ने दो गज दूरी का नारा दिया है। लोग इसका पालन करें। इसके अतिरिक्त वे मास्क और दस्‍तानों का भी इस्‍तेमाल करें।

अहमदाबाद में सब्जी, फल, दवाई, किराना की बिक्री की शुरुआत हो चुकी है। हालात को सामान्य बनाने के लिए जरूरी कदम उठाये गये हैं। विशाल व्यवस्था का संचालन किया गया है। माल सामान की आपूर्ति भी की जा रही है। शहर में 17 विक्रेताओं की स्क्रीनिंग जारी है। सुबह आठ से तीन बजे तक बिक्री जारी रहेगी। अहमदाबाद में नागरिकों से अपील की गयी है कि सुबह आठ से 11 बजे तक केवल महिलाएं और बच्चे ही खरीदी के लिए निकलें। पुख्त आयु के लोग 11 बजे के बाद खरीदी के लिए जाये। इससे खरीदी स्थलों पर भीड़ नहीं होगी। शारिरिक दुराव का पालन होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक खरीदी न करें। खरीदी करते समय दो गज की दूरी बनाये रखें। मास्क पहनना भी आवश्यक है। खरीदी के बाद घर आने पर वस्‍त्र जरूर बदल लें। हाथ धोने और नहाने की सलाह भी दी गयी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article