1.7 C
Munich
Friday, April 26, 2024

अमेरिका में कोरोना से 24 घंटे के भीतर 1330 लोगों की मौत

Must read

न्यूयॉर्क न्यूज़

कोरोना वायरस लगातार विश्व में कहर मचा रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घंटे के भीतर 1330 लोगों की मौत हो गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 55 हजार को पार कर गई है और नौ लाख 87 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने शुरुआती प्रयोगों की सफलता के आधार पर दावा किया है कि गठिया (आर्थराइटिस) की दवा से कोरोना वायरस संक्रमण का सफल इलाज मुमकिन है। अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी में वायरस वैज्ञानिक डॉक्टर कुमार की अगुवाई में वैज्ञानिकों की टीम ने कोरोना वायरस से संक्रमित मनुष्य की कोशिकाओं पर इस दवा का सफल प्रयोग किया है। विश्वविद्यालय ने डॉ. कुमार के प्रयोग पर आधारित शोध पत्र को पिछले सप्ताह प्रकाशित करते हुए यह जानकारी दी है। डॉ. कुमार ने बताया कि जोड़ों की हड्डियों को कमजोर करने वाले गठिया रोग (रूमेटाइड आर्थराइटिस) के इलाज में दी जाने वाली ‘औरानोफिन’ दवा से कोरोना संक्रमित मरीज की कोशिकाओं में मौजूद कोविड-19 वायरस के संक्रमण को महज 48 घंटे में लगभग खत्म कर दिया गया।

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख छह हजार से ज्यादा हो गई है और करीब 30 लाख लोग संक्रमित हैं। जबकि आठ लाख 78 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article