12.3 C
Munich
Saturday, May 4, 2024

फिल्म ‘पानीपत’ में मराठी रोल निभाना चुनौती : कृति सेनन

Must read

मुंबई

ऐक्‍ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्‍म ‘पानीपत’ की शूटिंग में बिजी हैं। पहली बार पीरियड ड्रामा पर काम करने के बारे में बात करते हुए कृति ने कहा, ‘यह मेरे लिए पूरी तरह से नई दुनिया है। नार्थ इंडियन होने के नाते मराठी कैरक्‍टर को प्‍ले करना चुनौती है लेकिन आशु सर (आशुतोष गोवारिकर) ने इसे आसान कर दिया और सुखद बना दिया।

कृति ने कहा, उन्‍होंने (आशुतोष) पार्वती बाई के किरदार को बेहतरीन ढंग से आकार दिया है। साथ ही उसे काफी मजबूत और स्‍वतंत्र बना दिया है। फिल्‍म में अर्जुन कपूर और संजय दत्‍त भी अहम रोल में हैं। फिल्‍म ‘पानीपत’ में पानीपत की तीसरी लड़ाई के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्‍म में कृति, पार्वती बाई के रोल में हैं जो कि सदाशिवराव भाऊ की दूसरी पत्‍नी थीं। सदाशिवराव मराठा आर्मी के कमांडर इन चीफ थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article