15.2 C
Munich
Monday, April 29, 2024

जालंधर के पादरी से बरामद राशि खुर्दबुर्द करने का मामला:ASI जोगिन्द्र व राजप्रीत सिंह सस्पैंड

Must read

पटियाला

जालंधर के पादरी एंथनी के घर से बरामद किए गए करोड़ों रुपए की रेड में शामिल पटियाला के ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह व ए.एस.आई. राजप्रीत सिंह को एस.एस.पी. पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू ने सस्पैंड कर दिया है। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ सभी एयरपोर्टों पर एल.ओ.सी. (लुक आऊट सर्कुलर) जारी कर दिया गया है। एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि दोनों को पटियाला से ड्यूटी से गैर-हाजिर रहने व मोहाली में केस रजिस्टर्ड होने पर तुरन्त प्रभाव से सस्पैंड कर दिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा रेड की जा रही है। खन्ना पुलिस द्वारा 31 मार्च को दावा किया गया था कि सड़क पर की गई नाकाबंदी के दौरान एंथनी नाम के पादरी से 9 करोड़ 66 लाख रुपए की हवाला राशि बरामद की गई।

अगले दिन पादरी एंथनी ने दावा किया था कि पुलिस ने 15 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि बरामद की थी। इसके बाद खन्ना पुलिस करोड़ों रुपए खुर्दबुर्द करने के आरोपों में घिर गई थी। इस रेड में ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह और ए.एस.आई. राजप्रीत सिंह शामिल थे। पुलिस ने रेड की आयकर विभाग को कोई सूचना नहीं दी थी। मामला सामने आने के बाद इस मामले की जांच आई.जी. प्रवीन कुमार सिन्हा द्वारा की जा रही है। इसमें शुरूआती जांच के बाद केस दर्ज हो चुका है।

जहां तक ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह और ए.एस.आई. राजप्रीत सिंह का सवाल है तो दोनों की डी.जी.पी. द्वारा आरजी तैनाती खन्ना में की गई थी। डी.जी.पी. कार्यालय का दावा है कि ये आदेश जारी नहीं हुए थे। किसी पुलिस कर्मचारी ने व्हाट्सएप द्वारा फोटो हासिल की थी और उसी आधार पर ही दोनों रवानगी रिपोर्ट पकड़ा कर चले गए। जांच में पाया गया कि आधिकारिक आदेश जारी न होने के कारण दोनों पटियाला से ड्यूटी से गैर-हाजिर चले आ रहे थे। इनमें से ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह मवीकलां पुलिस चौकी और राजप्रीत सिंह थाना सनौर में तैनात था। जांच में सामने आया कि ए.एस.आई. जोगिंदर सिंह और ए.एस.आई. राजप्रीत सिंह पिछले लंबे समय से सीधे तौर पर खन्ना पुलिस के सम्पर्क में थे। हालांकि ये दोनों ए.एस.आई. सी.आई.ए. पटियाला में काफी समय काम कर चुके हैं। पटियाला पुलिस द्वारा अब इन दोनों के पुराने केसों की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article