10.5 C
Munich
Tuesday, May 7, 2024

पटना में 11 मरीजों ने कोरोना को दी मात, स्वस्थ हुए मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

Must read

पटना समाचार : बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव 11 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। आरएमआरआई के सैंपल जांच में तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आते ही सभी 11 मरीजों को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से स्वस्थ हुए सभी मरीजों को उनके घर भेज दिया गया।
स्वस्थ हुए मरीजों में पश्चिमी चंपारण जिले के चार, बक्सर जिले के तीन, सासाराम जिले के एक, मुंगेर जिले के एक, छपरा जिले के एक और सिवान जिले का एक मरीज शामिल है। स्वस्थ हुए मरीजों में 3 छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग जीत लेने से खासे उत्साहित स्वस्थ हुए मरीजों ने इसे लेकर एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है, वहीं आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला किए जाने की अपील की है।
स्वस्थ हुए सभी मरीजों ने एक स्वर में इस बीमारी को लेकर लोगों से विशेष एहतियात बरतने की अपील करते हुए डॉक्टरों की हर सलाह मानने की गुजारिश की है वहीं एक साथ 11 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने प्रसन्नता जताते हुए इसे अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है।
डल पदाधिकारी ने इसे टीम वर्क का नतीजा करार देते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराए जाने की बात दोहराई है। गौरतलब है कि अस्पताल से अबतक 119 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article