4.1 C
Munich
Friday, March 14, 2025

पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध व कुत्ते से जबरन सेक्स के आरोप में पति को 10 साल की सजा

Must read

बेलागावी : कर्नाटक

कर्नाटक के बेलागावी में पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने, पॉर्न देखने के लिए मजबूर करने और कुत्ते के बच्चे के साथ जबरन सेक्स कराने के आरोपी पति को स्थानीय अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। जिला और सेशन कोर्ट ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए आरोपी पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

बता दें कि मार्च 2017 में पत्नी के आरोप के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पत्नी ने कताकोल पुलिस में शिकायत में आरोप लगाया था कि पति ना सिर्फ उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है बल्कि उसे कुत्ते के बच्चे के साथ सेक्स करने के लिए जोर देता था।

महिला ने शिकायत में बताया था कि करीब चार महीने से संदीप उसे रात में मोबाइल पर सेक्स विडियो दिखा रहा था। वह चाहता था कि महिला भी वही करे जैसा विडियो में दिख रहा था। बाद में यह सब पागलपन की हद तक पहुंच गया जब उसने पत्नी को कुत्ते से सेक्स करने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article