14.2 C
Munich
Sunday, March 23, 2025

खड़गे, राहुल गांधी ने असम कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

Must read


बैठक के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि अगर असम में लोकतंत्र बचाना है तो वहां की भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। सभी जानते हैं कि समाज में अशांति का माहौल है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भ्रष्टाचार की जो लंका लगाई है, उसे नष्ट करना होगा।

खड़गे, राहुल गांधी ने असम कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा
खड़गे, राहुल गांधी ने असम कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा
user

कांग्रेस नेतृत्व ने असम के अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ गुरुवार को बैठक की जिसमें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा, लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई और प्रदेश के कई अन्य नेता शामिल थे।

बैठक के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने अगले साल चुनाव वाले हर राज्य के नेतृत्व से बात की है। उन्होंने हमारी बात सुनी और हमें आगे बढ़ने के निर्देश दिए। अगर हमें असम में लोकतंत्र बचाना है तो वहां की भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। सभी जानते हैं कि समाज में अशांति का माहौल है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भ्रष्टाचार की जो लंका लगाई है, उसे नष्ट करना होगा।”

बैठक के बाद असम के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज असम के हर रीजन से कांग्रेस के नेता इस बैठक में मौजूद थे। इस बैठक में आगामी असम विधानसभा चुनाव की रणनीति से जुड़ी चर्चा हुई। ये बात भी रखी गई कि असम के मुख्यमंत्री राज्य को बेच रहे हैं, माफियागिरी कर रहे हैं और सिंडिकेट चला रहे हैं, जिससे असम की जनता बहुत पीड़ित है। बैठक में आगे ये भी तय हुआ कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी असम का दौरा करेंगे और वहां उनकी रैलियां होंगी। असम में बीजेपी और उसके मुख्यमंत्री घबराए हुए हैं, जबकि कांग्रेस बेहद मजबूती से काम कर रही है और असम की जनता के लिए लड़ रही है। :

असम में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस नेतृत्व अब शुक्रवार को केरल के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेगा। केरल में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। केरल और असम में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य के नेताओं के साथ कांग्रेस नेतृत्व की इन बैठकों को राज्य के आगामी चुनाव की तैयारियों और रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।




Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article