18.5 C
Munich
Monday, May 6, 2024

जैप के सिपाही ने साथी की राइफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Must read

बोकारो

जैप चार के बोकारो स्थित मुख्यालय में ड्यूटी में तैनात किए गए सिपाही रौशन भेंगरा ने साथी की इंसास राइफल से खूद को गोली मार ली। घटना बुधवार रात घटी। जवान के पेट में गोली लगी है। गोली चलने की आवाज सुन ड्यूटी में तैनात घायल जवान के सहयोगी मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराए। यहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जैप चार के प्रभारी कमांडेंट डीएसपी मधु कश्यप ने बताया कि जवान से अभी पूछताछ नहीं हुई है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना कैसे घटी। घायल जवान खूंटी जिले के ओस्केथा मुरहू का रहने वाला है। कश्यप ने बताया कि मैगजीन ड्यूटी में तैनात जवान भेंगरा सो रहा था। अचानक गोली चलने की आवाज सुन जवान के सहयोगी उस जगह पर पहुंचे, जहां वह सो रहा था। देखा गया कि भेंगरा घायल पड़ा है। बताया कि जवान बीते वर्ष नवंबर माह में सिमडेगा में ड्यूटी कर रहा था। यहां उसने बेवजह अपने पिकेट पर 200 राउंड गोलियां चला दी था। इस घटना के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। निलंबन मुक्त होने के बाद यह जैप चार के मुख्यालय में ड्यूटी कर रहा था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article