17.3 C
Munich
Saturday, May 18, 2024

पडो़सी ने ही लूट ली नाबालिग से दुष्कर्म , सखी मंडल के विरोध के बाद किया आत्मसमर्पण

Must read

हरिहरपुर

नक्सल प्रभावित तोपचांची प्रखंड के हरिहरपुर थाना क्षेत्र में शर्मसार कर देेने वाली एक घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले चाचा ने नाबालिग की अस्मत लूट ली है। घटना के बाद सखी मंडल की महिलाओं सदस्यों द्वारा थाना का घेराव किए जाने के बाद आरोपित गाजोराम महतो ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। नाबालिग शाम शौच के लिए खेत गई थी। वहां पर गाजोराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इसकी जानकारी किसी को देने पर बुरे अंजाम की धमकी दी। आरोपित पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है।वह घटना के बाद घर पहुंची युवती को डरी-सहमी देख उसके परिजनों ने पूछताछ की। पहले तो वह डर के मारे कुछ नहीं बताई। लेकिन, परिजनों से सबकुछ बता दी। इसके बाद घटना की जानकारी युवती के परिजनों ने आजीविका सहायता समूह के सदस्यों को दी। इसे गंभीरता लेते हुए आजीविका सहायता समूह सखी मंडल की काफी संख्या में महिलाएं थाना पहुंचीं। उनके साथ चैता पंचायत के मुखिया प्रेमचंद भी महतो थे। सबने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने आरोपित के घर पर भी दबिश दी। इसके बाद आरोपित ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गुरुवार को जेल भेज दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article