10.9 C
Munich
Saturday, May 18, 2024

US: गोपनीयता संग्रहीत मामले में अटार्नी जनरल ने फेसबुक के खिलाफ जांच की घोषणा की

Must read

वाशिंगटन

अमेरिका में न्यूयॉर्क की अटार्नी जनरल (महान्यायवादी) लेटिया जेम्स ने फेसबुक के खिलाफ उपभोक्ताओं के ईमेल से जुड़ी गोपनीय जानकारियां अवैध तरीके से एकत्रित करने के आरोपों की जांच की घोषणा की है। जेम्स के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में इस इस आशय की जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक अटार्नी जनरल ने फेसबुक द्वारा बिना इजाजत 15 लाख उपभोक्ताओं की गोपनीय जानकारियां संग्रहीत करने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पता चला है कि फेसबुक ने जिन लोगों की गोपनीय जानकारियां अनुचित तरीके से जुटाई हैं उनकी संख्या 15 लाख के बजाय करोड़ों में हो सकती है। फेसबुक द्वारा ईमेल पासवर्ड सत्यापन प्रक्रिया के जरिये 15 लाख नए उपभोक्ताओं की गोपनीय जानकारियां संग्रहीत करने की बात कही जा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिका के संघीय अभियोजक फेसबुक द्वारा कई बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों को उपभोक्ताओं की निजी जानकारियों का इस्तेमाल करने की अनुमति दिए जाने का खुलासा होने के बाद उसके खिलाफ आपराधिक मामले की जांच कर रहे हैं।

फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने माना कि व्हाट्सएप उसका एक चर्चित एप है, लेकिन ये कंपनी के लिए एक अलाभकारी एप है। जुकरबर्ग ने माना है कि ये एप कंपनी के अन्य सोशल मीडिया एप का समय खा रहा है, जो अमेरिकी दिग्गज कंपनी के लिए बड़े मार्केट में एक चुनौती बनता जा रहा है। बुधवार को जुकरबर्ग ने डाटा लोकलाइजेशन को लेकर कमजोर नियमों के खिलाफ अपनी बात दोहराई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article