7 C
Munich
Monday, December 11, 2023

कोरोना वायरस: पाकिस्तान में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,864 हुई, अब तक 54 की मौत

Must read

इस्लामाबाद
पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी के मामलों की संख्या तेजी से बढ़कर 3,864 हो गई है, जहां 500 से अधिक मामले नए हैं और कोरोना वायरस महामारी से मृतक संख्या 54 पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर जारी आंकड़ों में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस महामारी के चार रोगियों की मृत्यु हो गई। उसने कहा कि कोरोना वायरस के कुल 54 रोगियों की मृत्यु हो गई। 429 रोगी सही हो चुके हैं, वहीं 28 की हालत गंभीर है। देश में अब तक 39,183 लोगों की जांच हो चुकी है जिनमें 3,088 लोगों की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article