12.3 C
Munich
Saturday, May 4, 2024

गिरिराज का बड़ा बयान- बुर्के के नाम पर चुनाव में होती है बोगस वोटिंग, मतदान में पहनने पर लगे रोक

Must read

मुजफ्फरपुर

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने बुर्के के नाम पर बोगस वोटिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन को चुनाव में बुर्के पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। गिरीराज ने कहा कि जब न्यूजीलैंड में धमाके होते हैं तो भारत में टुकड़े-टुकड़े गैंग मोमबत्ती जलाते हैं पर पड़ोसी देश श्रीलंका में धमाका होने पर वह ऐसा नहीं करते। गिरीराज ने कहा कि श्रीलंका में हुए धमाके के बाद वहां बुर्का पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और अब भारत में भी बुर्के पर प्रतिबंध की मांग शिवसेना ने की है। उन्होंने कहा कि बुर्के की आड़ में देश-दुनिया में कई आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं। आए दिन आतंकवादी धमाके कर रहे हैं। अगले चरण के चुनाव से ही बुर्के पर प्रतिबंध लगाया जाए।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article