9.2 C
Munich
Monday, May 20, 2024

नवनीत राणा अमरावती में पहली बार खिलाएंगी कमल? पांड्या की कप्तानी पर क्या बोले गांगुली; पढ़ें टॉप 5

Must read


ऐप पर पढ़ें

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘घर में घुसकर’ मारने वाले बयान से पाकिस्तान भड़का हुआ है। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी मैदान सज चुका है। महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सपा, बसपा और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक हूटिंग का शिकार हो रहे हार्दिक पांड्या को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का साथ मिला है। करीना कपूर इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘क्रू’ की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। पढ़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें।

घुसकर मारेंगे, राजनाथ के बयान से PAK को लगी मिर्ची; देने लगा गीदड़भभकी

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘घर में घुसकर’ मारने वाले बयान से पाकिस्तान भड़का हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह राजनाथ सिंह के इस बयान की निंदा करता है। साथ ही इसने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि ‘भारत को 2019 की वो घटना नहीं भूलनी चाहिए।’ दरअसल एक दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करते हैं या आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं तो भारत पड़ोसी देश में घुसकर उन्हें मारेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

नवनीत राणा अमरावती में पहली बार खिलाएंगी कमल? कभी था कांग्रेस का गढ़

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी मैदान सज चुका है। महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। मगर बीते तीन लोकसभा चुनाव में यह सीट दो बार शिवसेना और एक बार निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के पास रही। इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नवनीत राणा को टिकट देकर इस सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है। यदि नवनीत राणा इस सीट पर जीत जाती हैं, तो यह पहली बार होगा जब अमरावती सीट पर कमल खिलेगा। मगर नवनीत राणा के लिए इस बार की लड़ाई आसान नहीं है, क्योंकि इस बार अपने खेमे से ही उनके खिलाफ अवाजें उठ रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

सपा-बसपा को एक और झटका, कई पूर्व सांसद-विधायक BJP में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सपा, बसपा और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। इन दलों के पूर्व सांसद-विधायकों, नगर पालिका-नगर पंचायत अध्यक्षों सहित दर्जनों चेहरों को भाजपा में शामिल करा लिया गया। इनमें मुरादाबाद से बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह, लालगंज के पूर्व सांसद व पूर्व विधायक संतोष कुमार कटाई, इटावा के पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमदास कठेरिया के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव भी शामिल थे। इनके अलावा कई पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों ने भी पार्टी के राज्य मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष भाजपा का दामन थामा। यहां पढ़ें पूरी खबर

यह हार्दिक पांड्या की गलती नहीं, MI के नए कप्तान को मिला दादा का साथ

मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक हूटिंग का शिकार हो रहे हार्दिक पांड्या को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का साथ मिला है। गांगुली ने फैन्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि यह हार्दिक की गलती नहीं है कि उन्हें रोहित की जगह मुंबई का कप्तान बनाया गया है। गौरतलब है कि जब से मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि पंड्या पांच बार की चैम्पिययन टीम की कप्तानी करेंगे तब से हार्दिक फैन्स के निशाने पर हैं। इसका सिलसिला मुंबई के पहले मैच से ही चल रहा है जब इस टीम का मुकाबला गुजरात टाइटंस से हुआ था। यहां पढ़ें पूरी खबर

करीना को इस काम के लिए तैमूर से नहीं मिलती इजाजत, बताया ‘क्रू’ का फेवरेट सीन

करीना कपूर इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘क्रू’ की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। इसमें तब्बू और कृति सेनन भी हैं। 29 मार्च को रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फीमेल लीड वाली इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन से ट्रेड एनालिस्ट को भी हैरान कर दिया। ‘क्रू’ की सक्सेस के बाद करीना ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन का आयोजन किया जहां उन्होंने फैन्स के सवालों के जवाब दिए। यहां पढ़ें पूरी खबर



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article