10.7 C
Munich
Monday, May 20, 2024

‘डांस करता देखकर अच्छा लगा’, पीएम मोदी ने खुद पर बनाया मीम वीडियो किया शेयर

Must read


ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के चलते पूरे देश में राजनीतिक गहमा-गहमी मची हुई है। 2 चरणों का मतदान खत्म हो चुका है और 7 मई को थर्ड फेज की वोटिंग होने जा रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ हल्के मूड में नजर आए हैं। उन्होंने सोमवार को अपना एक मीम वीडियो एक्स पर री-पोस्ट किया। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने जो लिखा, सोशल मीडिया पर उसकी खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे लेकर पीएम मोदी की तारीफ भी कर रहे हैं। साथ ही वह मीम वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है।  

बता दें कि कृष्णा नाम के यूजर ने पीएम मोदी पर बना यह मीम वीडियो एक्स पर शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मैं यह वीडियो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि यह पता है कि ‘तानाशाह’ मुझे इसके लिए अरेस्ट नहीं करवा देगा।’ इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस मीम वीडियो को शेयर कर दिया। इसका उन्होंने कैप्शन दिया, ‘आप सब लोगों की तरह मुझे भी खुद को डांस करता हुआ देखकर मजा आया। चुनावी सीजन में इस तरह की रचनात्मकता वाकई आनंददायक है।’

पीएम मोदी अहमदाबाद के मतदान केंद्र पर डालेंगे वोट

अगर चुनावी हलचल की बात करें तो देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर होगा जिसने पिछले आम चुनाव में गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में स्थित इन निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकतर पर जीत हासिल की थी। कुल 93 सीट के लिए 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 120 महिलाएं हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से अधिक है।

इन सीटों पर किस्मत आजमा रहे दिग्गज नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं। 8.39 करोड़ महिलाओं सहित कम से कम 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के लिए पात्र होंगे और 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर 18.5 लाख कर्मी तैनात किए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव (2 सीट) और मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। प्रधानमंत्री मोदी और शाह के आज रात गुजरात पहुंचने की उम्मीद है। दोनों नेता गांधीनगर लोकसभा सीट के तहत अहमदाबाद शहर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article