9.7 C
Munich
Monday, May 6, 2024

संजय दत्त बोले-‘चिंटूजी’ से सीखा मुस्कुराते हुए काम करना’

Must read

मुंबई न्यूज़ : संजय दत्त ने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा-‘एक बात जो चिंटू सर ने मुझे सिखाई वो ये कि किसी भी काम को हमेशा चेहरे पर मुस्कान के साथ करना। इस बात को ग्रहण करने में थोड़ा वक्त लगेगा कि वे अब हमारे साथ नहीं हैं। वे मेरे लिए हमेशा एक बड़े भाई की तरह रहे हैं। विश्वास नहीं कर सकता कि वे चले गए हैं।’ इस पोस्ट के साथ संजय ने ऋषि कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें रणबीर भी दिखाई दे रहे हैं। ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में हुआ था। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर एक रात पहले ही भर्ती करवाया गया था। वह लंबे समय से कैंसर जैसी भयंकर बिमारी से जूझ रहे थे। वहीं इरफान का निधन 29 अप्रैल को हुआ था। वह भी काफी लंबे समय कैंसर से लड़ रहे थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article