1.8 C
Munich
Wednesday, April 24, 2024

अनिल को याद आई इरफान खान की हंसी

Must read

मुंबई न्यूज़ : बीता हफ्ता फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद ही दर्दनाक रहा। बीते हफ्ते इंडस्ट्री को दो दिन में लगातार दो बड़े झटके लगे जब इरफान खान और ऋषि कपूर का असामयिक निधन हो गया। दोनों के निधन ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री समेत पूरे देश में शोक की लहर छा गई। जहां इरफान 29 अप्रैल को तो ऋषि 30 अप्रैल को चल बसे। उनके जाने के दुख से बॉलीवुड अबतक नहीं उबर सका है। सोमवार को बाॅलीवुड एक्टर्स अनिल कपूर और संजय दत्त ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें याद कर एक खास मैसेज शेयर किया।

अनिल कपूर ने इरफान खान को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर थी। इस तस्वीर में जहां इरफान स्टेज पर माइक थाम कुछ बोले रहे हैं। वहीं अनिल पास में खड़े मुस्कुरा रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ अनिल ने कैप्शन में लिखा-‘ये तस्वीरें कई सारी यादें वापस लाती हैं। उनकी हंसी में ऐसा कुछ खास था जो तुरंत ही उनके आसपास के लोगों को भी हंसने पर मजबूर कर देता था। ये उन तमाम चीजों में से एक है, जो मैं हमेशा इरफान के बारे में याद करता हूं…।’ इस मैसेज के साथ अनिल ने उनके साथ ली गई अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। जो कि फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ की रिलीज के बाद किसी अवॉर्ड सेरेमनी की हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article