10.6 C
Munich
Sunday, May 19, 2024

काले या हरे अंगूर में क्या अंतर है? सेहत के लिये कौन से अंगूर हैं ज्यादा फायदेमंद

Must read


Black Vs Green Grapes Benefits: आपने अक्सर मार्केट में काले और हरे अंगूर को एक साथ देखा होगा, कई घरों में ये दोनों ही प्रकार के अंगूर पसंद भी किये जाते हैं. आपको बता दें, इन दोनों ही अंगूरों का स्वाद अलग-अलग होता है. वैसे तो ये दोनों ही अंगूर सेहत और स्वाद दोनों में ही अच्छे होते हैं. लेकिन फिर भी इन दोनों में काफी अंतर होता है. अगर बात काले अंगूर की करें, तो काले अंगूर पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन C के अच्छे सोर्स होते हैं. वही अगर हरे अंगूर की बात करें, तो इनमें कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन C और विटामिन K भी भरपूर पाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, इनमें से कौन-से अंगूर सेहत के लिये अधिक फायदेमंद होते हैं, चलिए आज हम आपको बताते हैं, इनमें से क्या आपकी सेहत के लिये ज्यादा फायदेमंद होगा.

काले अंगूर के फायदे- Black Grapes Benefits

1. काले अंगूर आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. काले अंगूर आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं.
2. काले अंगूर में पोटैशियम होता है, इसलिए यह दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं. साथ ही अंगूर में मौजूद साइटोकेमिकल्स दिल को भी स्वस्थ रखता है.
3. काले अंगूर डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी होते हैं. अगर आप डायबिटीज रोगी है, तो डॉक्टर की सलाह पर इनका सेवन कर सकते हैं.
4. काले अंगूर में विटामिन ई भी पाया जाता है, जो आपके बालों और त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं. काले अंगूर खाने से स्किन ग्लोइंग बनती है.
5. काले अंगूर में विटामिन सी होता है, इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.
6. काले अंगूर में ऐसे कई तत्व होते हैं, जो वेट लॉस में कारगर होते हैं. काले अंगूर खाने से शरीर में जमा एक्सट्रा फैट आसानी से बर्न हो जाता है.
7. काले अंगूर किडनी को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह मूत्र मार्ग को भी साफ करते हैं. शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप अंगूर का सेवन कर सकते हैं.

हरे अंगूर के फायदे- Green Grapes Benefits
1. काले अंगूर की तरह ही हरे अंगूर भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. हरे अंगूर हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करते हैं.
2. हरे अंगूर में फाइटोकेमिकल होता है, इसके सेवन से मस्तिष्क पर उम्र का कम प्रभाव पड़ता है.
3. हरे अंगूर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, यह वजन घटाने में भी सहायक होता है.
4. हरे अंगूर खाने से कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है. अंगूर में मौजूद फाइबर इस समस्या से निजात दिलाते हैं.
5. अंगूर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है. यह हीमोग्लोबिन लेवल को भी बढ़ाता है.

काले या हरे अंगूर में क्या है ज्यादा फायदेमंद-

1. जानकारों के अनुसार काले और हरे अंगूरों में पिगमेंट्स का अंतर होता है. काले अंगूरों में एंथोसायनिन अधिक होता है.
2. काले अंगूरों में कलरफुल केमिकल्स ज्यादा होते हैं.
3. काले अंगूरों की गुणवत्ता हरे अंगूरों से ज्यादा अच्छी होती है.
4. काले और हरे दोनों अंगूर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं.
5. आप भी अपनी डाइट में काले या हरे दोनों तरह के अंगूर शामिल कर सकते हैं.
6. दोनों ही अंगूर सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. काले और हरे दोनों अंगूर त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी बातचीत के आधार पर है. यह एक सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए जरूरत पड़ने पर डॉक्टर्स का परामर्श लें. News 18 किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Tags: Eat healthy, Healthy Foods, Lifestyle



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article