19.7 C
Munich
Sunday, May 19, 2024

हिमाचल में मिला करोड़ों साल पुराने विशालकाय पेड़ का अवशेष

Must read

शिमला

हिमाचल के शिमला में करोड़ों साल पुराने एक विशालकाय पेड़ का अवशेष (वनस्पति जीवाश्म) मिला है। बता दें कि शिमला से 70 किमी दूर के खड़ापत्थर में यह अवशेष मिले हैं। यह मेसोजॉइक जियोलॉजिकल ईरा के समय का बताया जा रहा है। फॉसिल की तस्वीर हिमाचल प्रदेश राज्य संग्रहालय शिमला के क्यूरेटर डॉ. हरीश चौहान को दिखाई गई। चौहान ने पहली मई को मौके पर आकर फॉसिल्स का निरीक्षण करते हुए पुष्टि की कि यह फॉसिल वनस्पति का है। इतना ही नहीं, डा. हरी चौहान ने मौके पर और 2-3 फॉसिल्स की भी पहचान की।

आगामी जांच पड़ताल के लिए इस क्षेत्र का संवर्धन किया जाएगा। इस खोज के साथ खड़ापत्थर क्षेत्र एक नई पहल के लिए जाना जाएगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल वन विभाग की एक टीम इलाके में पेड़ कटान को लेकर गश्त पर थी, इसी दौरान उन्हें खड़ापत्थर में यह विशालकाय पेड का अवशेष मिला। अनुमान है कि पृथ्वी पर डायनासुर की मौजूदगी के समय का यह अवशेष है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article