8.6 C
Munich
Saturday, May 4, 2024

J&K: बालाकोट में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान घायल, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी

Must read

जम्मू समाचार : जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई। वहीं सीमा पार से स्नाइपर फायरिंग में सेना का एक जवान घायल हो गया है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को पुंछ में गोलाबारी की थी। जिसमें एक नागरिक घायल हुआ था। घायल हुए पुंछ निवासी को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। गोलाबारी के दौरान उसकी छाती और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। उसकी पहचान निसार अली निवासी खासवा पुंछ के रूप में हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article