9.6 C
Munich
Monday, May 6, 2024

चंडीगढ़, पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश के साथ ओले भी पड़े

Must read

चंडीगढ़ समाचार : चंडीगढ़ और पंजाब में रविवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। चारों तरफ घने काले बादल छा गए। कुछ देर बाद ही तेज आंधी भी शुरू हो गई। आंधी और गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी शुरू हो गई। वहीं चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई है। पंजाब के कई जिलों से बारिश की खबर है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तो वहीं लोगों को गर्मी से भी कुछ राहत मिली। अभी में घने बादल छाए हुए हैं।

चंडीगढ़ और पंजाब में पिछले दो दिन दिनों से काफी गर्मी पड़ रही थी। लेकिन रविवार की सुबह लोगों के बिस्तर से उठने से पहले भी घने बादलों ने दस्तक दे दी और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस दौरान चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।

तेज आंधी से शहर में कई जगह पेड़ गिर गए। जिससे पेड़ के नीचे खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं कलाग्राम में गोंडा (उत्तर प्रदेश) जाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच के लिए लगाए गए कैंप सुबह की बरसात और आंधी के कारण तहस-नहस हो गए। जिसके चलते सुबह 8:00 बजे ही कलाग्राम में आने वाले लोगों को बसों में भरकर सेक्टर 43 अड्डे पर जांच के लिए ले जाया गया है।

पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, बठिंडा, पठानकोट

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article