केरल: कमर में विस्फोटक, महिला के घर पंहुचा शख्स, गले लगाते ही उड़ गए दोनों के चीथड़े

Date:

Share post:

वायनाड

केरल के वायनाड जिले में दोपहर एक अजीब घटना हुई। यहां एक व्यक्ति मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला विस्फोटक थोट्टा अपने कमर में बांधकर एक महिला के घर पहुंचा। यहां पर महिला के गले मिला और उसी दौरान तेज विस्फोट हो गया। इस घटना में महिला और उस शख्स के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान इलावना नजर की पत्नी 38 वर्षीय अमला के तौर पर हुई है। वहीं मरने वाले शख्स का नाम 48 वर्षीय पेरिंगट्टेल बेनी था। परिंगट्टेल मूलरूप से मूलांकवु का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि नजर का घर सुल्तान बेथरी के पास नाइकट्टी में है। बेनी, नजर का पारिवारिक मित्र था। वह दोपहर लगभग डेढ़ बजे नजर के घर पहुंचा। यहां घर के आंगन के बीच वह अमला के गले मिला और उसी दौरान तेज विस्फोट हुआ। घटना के समय नजर घर पास स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। पुलिस ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या बेनी और अमला के बीच अवैध संबंध थे?

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के समय अमला की पांच वर्षीय बेटी घर के पास ही खेल रही थी। वह पूरी तरह सुरक्षित है। जिस समय यह घटना हुई उस समय घर में अमला के अलावा कोई और नहीं था। पुलिस ने कहा कि विस्फोट से बेनी और अमला के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। शुक्रवार की नमाज के लिए पास की मस्जिद में आए लोग धमाके की आवाज सुनकर घर की ओर दौड़ पड़े।

spot_img
spot_img

Related articles

विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में हलचल, धरती की ओर बढ़ा विशाल धूमकेतु

न्यूज़ लंदन। स्पेस की हलचल पर अंतरिक्ष एजेंसियों की नजर रहती है। इसमें भी कोई बड़ी घटना हो...

क्या विश्वयुद्ध की ओर जा रही दुनिया !, जारी हैं तीन जंग, मारे गए 9 हजार लोग

जीएनएस न्यूज़ लंदन। यूक्रेन और रूस में जंग के बाद अब इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध...

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती, दो हफ्ते में तीसरी बार आया भूकंप, फरीदाबाद में था सेंटर

जीएनएस न्यूज़ नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।...

अपने-अपने नेता को टिकट दिलाने की होड़… पहली लिस्ट से पहले ही कांग्रेस में बवाल

Jaipur, Rajansthan news । राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली सूची आने से पहले ही पार्टी...