19.3 C
Munich
Monday, May 20, 2024

IPL में सट्टा खेलने वाले की पत्नी ने सुसाइड किया: इंजीनियर पति पर 1.5 करोड़ कर्ज था, उधार देने वालों की धमकियों से परेशान थी

Must read


बेंगलुरु3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के चित्रदुर्घ में रहने वाली रंजिथा की शादी 2020 में हुई थी। तब उसे नहीं पता था कि उसके पति दर्शन को सट्टा खेलने की लत है।

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक महिला ने अपने पति के IPL में सट्टा खेलने से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि इंजीनियर दर्शन बाबू की 23 साल की पत्नी रंजिथा का शव 18 मार्च को उनके घर पर सीलिंग से लटका मिला।

परिवार ने मीडिया को बताया, रंजिथा के पति दर्शन ने IPL में सट्टा लगाने के लिए 13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। वे लोग पैसा वापस मांगने के लिए उनके घर आकर धमकी देते थे। इससे परेशान होकर रंजिथा ने सुसाइड किया।

रंजिथा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने उधार देने वाले लोगों की धमकियों के बारे में विस्तार से बताया है। पुलिस ने इस नोट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

पिता ने कहा- दर्शन को सट्टे की लत उन्हीं लोगों ने लगवाई, जिन्होंने उसे 1.5 करोड़ की रकम उधार में दी थी।

पिता ने कहा- दर्शन को सट्टे की लत उन्हीं लोगों ने लगवाई, जिन्होंने उसे 1.5 करोड़ की रकम उधार में दी थी।

1.5 करोड़ का कर्ज लिया, पूरी रकम सट्टे में लगाई
रंजिथा के पिता वेंकटेश ने बताया कि रंजिथा की दर्शन बाबू से 2020 में शादी हुई थी। दर्शन होसादुर्गा में माइनर इरीगेशन डिपार्टमेंट में इंजीनियर है। रंजिथा को उसके IPL में सट्टा लगाने की लत का 2021 में पता चला था।

दर्शन ने 2021 से 2023 तक IPL में सट्टा लगाया। उसने 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था और पूरी रकम सट्टे में लगा दी। सट्टे में 1.5 करोड़ रुपए हारने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। हालांकि, दर्शन ने किसी तरह 1 करोड़ रुपए चुका दिए थे, लेकिन उसे 84 लाख रुपए और चुकाने थे।

उधार देने वालों ने दर्शन से ब्लैंक चेक लिए थे
रंजिथा के पिता ने बताया कि 84 लाख रुपए चुकाने के लिए रंजिथा और दर्शन के पास धमकी भरे फोन आते थे। कई बार तो पैसे मांगने वाले उनके घर तक आ जाते थे। इससे नाराज होकर ही रंजिथा ने आत्महत्या का कदम उठाया।

रंजिथा के पिता ने कहा कि दर्शन को सट्टेबाजी में उतारने के पीछे भी वही लोग हैं, जिन्होंने उसे करोड़ों की रकम उधार दी थी। उन लोगों ने दर्शन से कहा था कि यह अमीर बनने का आसान तरीका है। सिक्योरिटी के लिए दर्शन से ब्लैंक चैक भी लिए थे।

ये खबरें भी पढ़ें…

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सट्टा खिलाने वाला शख्स गिरफ्तार, डायरी में मिला लाखों का हिसाब

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में IPL मैच पर सट्टा खिला रहे एक सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सटोरिए को पुलिस ने झाडू वाला मोहल्ला गैंडेवाली सड़क इलाके से पकड़ा है। पूछताछ में सटोरिए ने उधार लाइन लेकर सट्‌टा खिलाने की बात कुबूली है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान के झुंझुनूं में IPL मैच पर सट्टा लगाते 4 गिरफ्तार, लाखों का हिसाब-किताब जब्त

राजस्थान के झुंझुनूं की कोतवाली पुलिस ने 18 अप्रैल 2023 को IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए चार सटोरियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से लाखों रुपए के सट्टे का हिसाब किताब व सट्टे का अन्य उपकरण जब्त किए गए है। कार्रवाई सोमवार देर रात की है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article