15.8 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की: शक्ति स्वरूपा बताया; रेखा पात्रा ने TMC नेताओं के शोषण का मुद्दा उठाया था

Must read


नई दिल्ली/कोलकाताकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ये रेखा पात्रा हैं, जिन्हें भाजपा ने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार इस सीट से भाजपा के सायंतन बसु उम्मीदवार थे। 2019 लोकसभा चुनाव में बशीरहाट सीट से TMC की नुसरत जहां जीती थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 26 मार्च को बशीरहाट की भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से बात की। मोदी ने रेखा को शक्ति स्वरूपा बताया। रेखा ने ही संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं के यौन शोषण का मुद्दा उठाया था। काफी विवाद के बाद मुख्य आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक मोदी ने रेखा पात्रा के चुनाव कैंपेन और उन्हें अपनी पार्टी की तरफ से दिए जा रहे समर्थन के बारे में भी जानकारी जुटाई।

एक थप्पड़ से भड़का आंदोलन, ED की रेड ने हिम्मत दी
संदेशखाली के सूत्र बताते हैं कि विक्टिम रेखा पात्रा ने उत्तम सरदार के थप्पड़ मारने वाली बात गांव में बताई तो लोग भड़क गए। उसी दिन तय किया कि अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। आंदोलन की रणनीति बनी और संदेशखाली में शाहजहां शेख का विरोध शुरू हो गया।

ये वही वक्त था, जब राशन घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शाहजहां शेख के घर रेड डाली थी। ED शेख शाहजहां की तलाश कर रही थी और इधर उसके जुल्म से परेशान गांववालों का गुस्सा बढ़ रहा था। शाहजहां शेख के जुल्म बर्दाश्त कर रही महिलाएं सामने आने लगीं। बताया कि कैसे शेख और उसके लोगों ने उनकी जमीन कब्जा ली, ऑफिस में बुलाकर रेप किया।

ये खबर भी पढ़ें…

गिरफ्तारी के बाद शेख शाहजहां को TMC ने सस्पेंड किया:कहा- एक पार्टी सिर्फ बोलती है, तृणमूल जो कहती है वो करती है

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी TMC नेता शेख शाहजहां को टीएमसी ने 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। पार्टी के फैसले का ऐलान करते हुए टीएमसी लीडर डेरेक ओ’ ब्रायन ने कहा कि एक पार्टी है, जो सिर्फ बोलती रहती है। तृणमूल जो कहती है, वो करती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article