10.7 C
Munich
Monday, May 20, 2024

बिना लागत प्रीमियम के लैंडमार्क डील में कम एम्बोडिड कार्बन आर्किटेक्चरल एल्यूमीनियम की पेशकारी

Must read

शिकागो और मुंबई, भारत, 10 अक्टूबर 2023 /PRNewswire/

जैसे ही प्रमुख महानगरीय क्षेत्रों में लाखों अमेरिकी अपने शीशे वाले ऊँचे अपार्टमेंटों में जाग रहे थे, भारत के मुंबई के लोअर परेल इलाक़े में एक साधारण-से ऑफ़ि‍स में भारतीय उत्पादकों और Reflection Window and Wall के बीच एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए जा रहे थे, ताकि यह पक्‍का किया जा सके कि कल की पीढ़ी की चमचमाती गगनचुंबी इमारतें ऐसी कम कार्बन एल्यूमीनियम सामग्री का इस्‍तेमाल करके बनाई जाऍंगी, जिन्हें प्रति एक किलोग्राम एल्यूमीनियम (kgAL) में 4 किलोग्राम से कम कार्बन (kgCO2e) के रूप में परिभाषित किया गया है। यह अमेरिकी उत्पादकों और दुनिया भर के अन्य एल्यूमीनियम स्रोतों के मौजूदा औसत के आधार पर 75%-85% की कार्बन बचत है।

यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि ज़रूरी इमारतों की संख्या 2060 तक दोगुनी होने की उम्मीद है। ग्‍लोबल पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन का चालीस प्रतिशत सीधे निर्माण उद्योग और उससे निर्मित वातावरण से पैदा होता है। उदाहरण के लिए, एल्यूमीनियम एक्सट्रूज़न आमतौर पर स्रोत देश के आधार पर उत्पादित प्रत्येक किलोग्राम एल्यूमीनियम के लिए वायुमंडल में 15-25 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जित करता है। इसकी तुलना एक आम 50 मंज़ि‍ल वाली ऊँची इमारत से करें। इसमें 250 हज़ार वर्ग फ़ुट एल्यूमीनियम मुख-भाग का इस्‍तेमाल किया जाएगा। मुख-भाग के हरेक वर्ग फ़ुट में लगभग 4 पाउंड एल्यूमीनियम होता है। यह हर इमारत में दस लाख या अधिक पाउंड एल्यूमीनियम के बराबर है। इसका मतलब है कि 15 मिलियन से 25 मिलियन पाउंड कार्बन को उस एल्यूमीनियम फ़्रेमिंग को बनाने के लिए सांस लेने योग्य वातावरण में छोड़ा गया है। इस ऐतिहासिक समझौते के लिए धन्यवाद, और इस नए टिकाऊ एल्यूूमीनियम स्रोत के लिए पर्यावरणीय उत्पाद घोषणा के अनुसार, उसी इमारत के मुख-भाग के लिए 15-25 मिलियन पाउंड कार्बन को घटाकर कार्बन 2.5 पाउंड कर दिया जाएगा; डेवलपर या प्रोजेक्ट को बिना किसी लागत के 90% की संभावित कार्बन बचत!अमेरिका में स्थित Reflection Window and Wall, LLC, (RWW) Glass Wall Systems India (GWS), और भारत की Global Aluminum Private Limited (GAP) प्राथमिक धातुओं के खनन से लेकर मूल्य शृंखला के ज़रिए अपनी तरह के पहले बहुपक्षीय, एक्सट्रूडिंग, फ़ि‍निशिंग, निर्माण, और यू.एस. में ग्राहक डिलीवरी के संयोजन वाले विशेष समझौते तक अंतरराष्ट्रीय समझौतों के साथ शून्य-लागत हरित भविष्य की दिशा में इस बड़े बदलाव के लिए एक साथ आए हैं।RWW के फ़ाउंडर और चीफ़ एक्‍एक्‍ज़ीक्‍यूटिव रोड्रिगो ने कहा, “अगर इंसान एक-दूसरे और ग्रह के लिए सही काम करने के लिए आराम या वित्तीय सुरक्षा का त्याग करने के इच्छुक होते, तो हम पहले ही ऐसा कर चुके होते। इस समझौते के साथ हम बिल्डिंग डेवलपर्स के लिए एक स्वस्थ ग्रह और एक स्वस्थ बॉटम लाइन में से एक को चुनने के विरोधाभास को दूर करते हुए दुनिया को एक ठंडी जगह बनाने की दिशा में बड़े पैमाने पर प्रगति हासिल कर रहे हैं। इस उद्देश्य से हमने दुनिया के सबसे बड़े सहयोगी लोकतंत्र में प्रमुख सहयोगियों के साथ साझेदारी करके वह हासिल किया है जो किसी ने भी संभव नहीं सोचा था, ताकि इन निम्न कार्बन निर्माण सामग्रियों को अमेरिका में छोटे खुदरा और बड़े कमर्शियल, दोनों स्तरों पर उनके गंदे समकक्षों के लिए शून्य अतिरिक्त लागत पर व्यापक रूप से उपलब्ध कराया जा सके। इस समझौते के लिए धन्यवाद, चाहे आप किसी स्थानीय स्कूल में खिड़कियाँ बदलने वाले छोटे ठेकेदार हों, या किसी गगनचुंबी इमारत के मुख-भाग का निर्माण करने वाला एक बड़ा निगम हो; अब आपकी सबसे अच्‍छी क़ीमत पर बेहतरीन विकल्प हमारी दुनिया के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।”GAP के फ़ाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्‍टर अनिल अग्रवाल जीडब्ल्यूएस इंडिया के डायरेक्‍टर जवाहर हेमराजानी को श्रेय देते हैं, जिन्होंने पार्टियों को एक साथ लाने और इस नए एलायंस को मज़बूत बनाने के लिए अपने मुख्यालय में फ़ाइनल बातचीत और हस्ताक्षर के कार्यक्रम की मेज़बानी की। “जब मेरे पुराने मित्र जवाहर ने मुझे फ़ोन किया और दुनिया के कुछ सबसे कम कार्बन एल्यूमीनियम को कुछ इस तरह से अमेरिका में लाने के लिए रोड्रिगो के नज़रिए के बारे में बताया; और उपभोक्ता को कोई क़ीमत नहीं चुकानी पड़ी; मुझे नहीं पता था कि हम कैसे ऐसा संभवतः ऐसा कर सकते थे, लेकिन मुझे पता था कि मैं इसे संभव बनाने की कोशिश का एक हिस्सा बनना चाहता था, और मुझे पता था कि ग्लोबल एल्युमीनियम मदद कर सकता है,” अग्रवाल ने कहा।हेमराजानी ने आगे जोड़ा, “मुझे अपने पूरे करियर में अच्छे साझेदार मिलने का सौभाग्य मिला है, और मैंने सीखा है कि कुछ भी सार्थक करना अकेले संभव नहीं है। रोड्रिगो के नज़रिए को साकार करने के लिए मिलकर रास्ता खोजना मेरे लिए उस सच्चाई को मज़बूत करता है। हर कोई जानता है कि प्रौद्योगिकी अभी तक उस बिंदु तक उन्नत नहीं हुई है, जहॉं टिकाऊ ऊर्जा के ज़रिए पैदा उत्पाद सही में लागत तटस्थ हों। हालाँकि, प्रचुर मात्रा में नवीकरणीय सौर ऊर्जा के प्रति भारत की मज़बूत प्रतिबद्धता के कारण हम करीब आ रहे हैं। इतना करीब, कि मेरे सहयोगियों अनिल और रोड्रिगो के साथ-साथ मेरे ख़ुद के प्रबंधनीय बलिदानों के साथ, अब हम वास्तुशिल्प धातुओं में अमेरिकी उपभोक्ता के लिए उस स्थिरता लागत अंतर को शून्य तक करने में सक्षम हैं। मुझे पता है कि मैं अनिल और रोड्रिगो के लिए बोल रहा हूँ कि हम कई क्षेत्रों में उम्मीद के मुताबिक़ कई नए गठबंधनों में से पहले होने पर अधिक गौरवान्वित और सम्मानित नहीं हो सकते हैं जो लागत अंतर को पाटने और ग्‍लोबल पैमाने पर धारणाओं को बदलने का सरल विकल्प बनाते हैं कि स्थिरता एक प्रीमियम लक्‍ज़री है, एक के लिए कि स्थायी विकल्प सौदे के लिए सबसे अच्छा समाधान हो सकता है और होना भी चाहिए।

“लोगो – https://mma.prnewswire.com/media/2242401/RWW_Logo.jpg

SOURCE Reflection Window + WallCONTACT: संपर्क: Joel Epstein, [email protected], 248.884.4743

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article