10.8 C
Munich
Friday, May 3, 2024

इंडोनेशिया : बाढ़ का कहर, अब तक 17 लोगों की मौत

Must read

जकार्ता

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीपसमूह में भारी बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी और 9 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि करीब 12 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। खराब मौसम के कारण सैंकड़ों इमारतें, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।

कुछ स्थानों पर पानी घटने लगा है लेकिन कुछ इलाके अब भी कटे हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि आनेवाले दिनों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति और बिगड़ सकती है अगर फिर तेज बारिश हुई। उन्होंने कहा कि अभी नुकसान के आंकड़ों में और वृद्धि हो सकती है। आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण पीने के लिए स्वच्छ पानी का अभाव हो सकता है।

बारिश और बाढ़ की इन परिस्थितियों में जरूरी सफाई मानकों को पूरा नहीं किया जा सकता जिसके कारण अलर्जी, त्वचा से जुड़ी बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। आपदा क्षेत्र से निकाले गए 13 हजार लोगों के लिए शेल्टर होम और किचन की व्यवस्था की गई है। एरियल तस्वीरों में नजर आ रहा है कि नदियों का किनारा टूट गया है और पानी पूरे प्रवाह से बह रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article