11.9 C
Munich
Thursday, May 2, 2024

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 42000 के करीब

Must read

मुंबई समाचार : महाराष्ट्र के ठाणे में तैनात एक 45 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल की वीरवार को मौत हो गयी। ठाणे सिटी पुलिस के अनुसार वह पहली महिला पुलिसकर्मी हैं जिनकी मृत्यु कोरोनावायरस के कारण हुई है। बता दें कि महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,345 नये मामले सामने आये और 64 संक्रमितों की मौत हुईं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्‍य में संक्रमितों की संख्‍या अब तक 41,642 तक पहुंच गयी है और तक कुल 1454 मौत दर्ज की गयी हैं। मुंबई में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 1382 नये मामलों की पुष्टि हुई है यहां कुल संक्रमितों की संख्‍या 25,317 तक पहुंच चुकी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article