3.1 C
Munich
Saturday, March 8, 2025

सरकार ने दो चैनलों पर लगाया प्रतिबंध हटाया

Must read

नई दिल्ली

दिल्ली हिंसा की रिपोर्टिंग की वजह से 48 घंटों के बैन के बाद एशियानेट और मीडिया वन चैनल फिर से ऑन एयर कर दिए गए हैं। दिल्ली हिंसा में एक समुदाय विशेष का पक्ष लेने के आरोप में दिल्ली सरकार ने दो टीवी चैनलों पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था। उस पर आज प्रतिबंध हटा लिया गया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जिन दो टीवी चैनलों पर बैन लगाया था वो मलयालम न्यूज चैनल एशियानेट न्यूज और मीडिया वन न्यूज हैं। दोनों टीवी चैनलों पर यह प्रतिबंध उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की कवरेज को लेकर लगाया गया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को 48 घंटे की रोक लगाते हुए कहा था कि इस तरह की खबर से साम्प्रदायिक झगडे को बढ़ाया गया है। चैनलों को शुरुआत में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और उनके जवाब दाखिल करने के बाद मंत्रालय ने पाया कि उन्होंने केबल टीवी नेटवर्क (नियमन) कानून, 1995 के तहत निर्धारित कार्यक्रम संहिता का उल्लंघन किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article