18.5 C
Munich
Friday, May 10, 2024

महाराष्ट्र: सांगली में 19 वर्षीय लड़की को शराब पिला कर किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

Must read

सांगली समाचार

महाराष्ट्र के सांगली जिले में मिराज तहसील में 19 वर्षीय लड़की को शराब पिला कर बुधवार देर रात सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोल्हापुर शहर में रहने वाली पीड़ित लड़की पिछले कुछ दिनों से मिराज शहर में अपनी महिला मित्र के यहां रह रही थी। बीती रात दो संदिग्ध लोगों ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद पीड़ित लड़की ने महात्मा गांधी चौक पुलिस स्टेशन में दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ एफआरआर दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आज दोपहर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article