21 C
Munich
Sunday, May 19, 2024

महाराष्ट्र के राज्यपाल के विरुद्ध गलत खबर छापने वाले वेब पोर्टल पर एफआईआर

Must read

मुंबई न्यूज़ : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बारे में गलत खबर छापने वाले एक वेब पोर्टल के विरुद्ध मुंबई के बांद्रा स्थित साइबर क्राइम पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह वेब पोर्टल उत्तराखंड का है। राजभवन के सूत्रों के अनुसार वेब पोर्टल ने अपनी खबर में लिखा था कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने एक मॉडल एवं अभिनेत्री के लिए विशेष पास की व्यवस्था करवाकर उसे दिल्ली होते हुए देहरादून भिजवाने की व्यवस्था करवाई।

राजभवन के अनुसार खबर में प्रकाशित तथ्य झूठे और भ्रामक थे। जिनका इस्तेमाल राज्यपाल की छवि खराब करने के लिए किया गया। वेब पोर्टल पर यह खबर छपने के बाद महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर भी इसका अच्छा-खासा प्रसार हुआ। जिसके कारण राजभवन को इस खबर का संज्ञान लेते हुए 14 मई को एफआईआर दर्ज करानी पड़ी है। जैनी उर्फ जयंती नामक उक्त मॉडल को सेना के हेलीकॉप्टर एवं सेना की ही कार का इस्तेमाल करते हुए मुंबई से दिल्ली और फिर दिल्ली से देहरादून भेजा गया। देहरादून पहुंचने के बाद उक्त मॉडल अपने परिवार के साथ होम क्वारंटाइन कर दी गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article