18.2 C
Munich
Saturday, May 4, 2024

दिल्ली: बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला शख्स फरार, बच्ची की हालत काफी खराब

Must read

नई दिल्ली

पूर्वी दिल्ली के एक पार्क में एक नाबालिग बच्ची के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची की हालत इस वक्त काफी खराब है और उसे घटना के बारे में कुछ भी याद नहीं है। वह घटना की जगह और आरोपी के बारे में भी कुछ याद नहीं कर पा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, पोस्को के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और खोजबीन जारी है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची से बातचीत की जा रही है। पुलिस को दिन के 12 बजे बच्ची के मकान मालिक से घटना की खबर मिली। शिकायत बच्ची की मां ने दर्ज कराई है जिसका आरोप था कि किसी अज्ञात आदमी ने पार्क के अंदर उसकी बच्ची को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय बच्ची के माता-पिता काम कर रहे थे। बच्ची खेलने के लिए घर से बाहर गई हुई थी।

जब उसकी मां उसे खोजने के लिए घर से बाहर गई तो बच्ची उन्हें दर्द से कराहते हुए मिली। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखकर बच्ची की मां मकान मालिक के पास गई जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बच्ची को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच से पता चला कि उसका बलात्कार किया गया है। अब बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह अपने घर पर है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article