21.4 C
Munich
Thursday, May 2, 2024

इंडियन नेवी पर भी Covid-19 का साया, 15 से 20 जवान कोरोना पॉजिटिव

Must read

नई दिल्ली

देश में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस का साया अब इंडियन नेवी तक पहुंच गया है। इंडियन नेवी के 15 से 20 जवानों में कोरोना संक्रमण की बात सामने आई है। इससे पहले इंडियन आर्मी में भी कोरोना संक्रमण के 8 मामले सामने आ चुके हैं। इंडियन नेवी के इन जवानों के मुंबई में स्थित नेवी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंडियन नेवी में कोरोना के पहुंचने का यह पहला मामला है। मिली जानकारी के अनुसार इंडियन नेवी के जो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनको नेवी के अस्पताल आईएनएचएस में क्वारंटीन किया गया है।

ये नौसैन्य कर्मी पश्चिमी नौसैन्य कमान की साजोसामान और सहयोग शाखा आईएनएस आंग्रे का हिस्सा थे। भारतीय नौसेना से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं मिली है। शुरुआत में एक नौसैन्य अधिकारी इस बीमारी से संक्रमित पाया गया था और बाद में अधिकारियों ने उसके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच का आदेश दिया था। हालांकि अभी यह पुष्टि होना बाकी है कि नेवी शिप पर तैनात किसी जवान या ऑफिसर में तो कोरोना का संक्रमण नहीं है।

आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे ने जानकारी दी थी कि आर्मी में कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण के 8 केस पाए गए हैं। जिनमें दो डॉक्टर और एक नर्स भी शामिल हैं। आर्मी चीफ ने बताया था कि जो जवान किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं उनको यूनिट में वापस लाया जा रहा है और इसके लिए एक बेंगलुरु से जम्मू और दूसरी बेंगलुरु से गुवाहाटी, दो स्पेशल ट्रेनें निर्धारित की हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हजार के करीब पहुंच चुकी है।

और जानें : तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद के खिलाफ ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Delhi Samachar Delhi News In Hindi Delhi Hindi Samachar Delhi Latest News Delhi Headlines  दिल्ली न्यूज़ Sandesh aaj tak ke samachar India Today

Get Delhi NewsBreaking News headlines about Srinagar crime, Srinagar politics and live updates on local Srinagar news. Browse Divya Sardar News to get all latest News In Hindi.

Follow us on : facebook   Twitter   Instagram   Linkedin   Youtube

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article