10.8 C
Munich
Friday, May 3, 2024

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को फर्जी केस में फंसाया गयाः अमित शाह

Must read

कोलकाता

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया था। यह बातें उन्होंने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में कही। साध्वी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जहां तक साध्वी प्रज्ञा का सवाल है तो मैं कहना चाहूंगा कि हिंदू आंतकवाद के नाम से एक फर्जी मामला बनाया गया था। दुनिया में देश की संस्कृति को बदनाम किया गया। अदालत में मामला चला तो इसे फर्जी पाया गया।

साध्वी प्रज्ञा को जब से भाजपा ने भोपाल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है तब से पार्टी आलोचना का शिकार हो रही है। वहीं साध्वी उम्मीदवार बनने के बाद से लगातार सुर्खियों में छाई हुईं हैं। वह कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी विपक्ष के हमलों को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। विपक्ष द्वारा साध्वी की आलोचना होने के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका बचाव करना पड़ा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साध्वी की उम्मीदवारी कांग्रेस को महंगी पड़ने वाली है। उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार भी जमानत पर रिहा है। इस पर चर्चा नहीं, लेकिन भोपाल की उम्मीदवार जमानत पर हो तो ये बहुत बड़ा तूफान खड़ा कर देते हैं। सबको जवाब देने के लिए साध्वी एक प्रतीक हैं और यह कांग्रेस को महंगा पड़ने वाला है।

साध्वी प्रज्ञा की बात करें तो उन्होंने मुंबई हमलों में शहीद हुए तत्कालीन मुंबई एटीएस के मुखिया हेमंत करकरे को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि करकरे का निधन उनके द्वारा दिए गए श्राप की वजह से हुआ। इस बयान के कारण वह विपक्ष के निशाने पर आ गई थीं और चुनाव आयोग ने उन्हें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस भी भेजा था। वहीं राम मंदिर पर की गई हालिया टिप्पणी एक बार फिर उन्हें भारी पड़ी और आयोग से उन्हें दूसरा नोटिस थमा दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article