10.3 C
Munich
Tuesday, May 7, 2024

आदित्य ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक, कहा- उनके लिए वोट करेंगे तो सत्ता में ‘कार्टून नेटवर्क’ आएगा

Must read

पालघर

शिवसेना की युवा शाखा के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। आदित्य ने राहुल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अगर लोग उनके लिए वोट करेंगे तो सत्ता में ‘कार्टून नेटवर्क’ आएगा। लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी समर में जोर-शोर से जुटे आदित्य ने यहां एक चुनावी रैली में पूर्ववर्ती कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार को निशाने पर लिया। आदित्य ने दो टूक कहा कि यूपीए सरकार के ‘पापों को धोने’ में मोदी सरकार को 5 साल लग गए।

आदित्य ने दावा किया कि मोदी सरकार के अगले पांच साल असल में विकास को समर्पित होंगे। आदित्य पालघर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में दहानु में एक चुनावी रैली को ठाकरे संबोधित कर रहे थे। वहां से सांसद राजेन्द्र गावित फिर से मैदान में हैं। गावित पिछले महीने बीजेपी से अलग होकर शिवसेना में शामिल हुए थे। रैली में कांग्रेस पर हमला करते हुए ठाकरे ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी। उन्होंने कहा, पिछले पांच सालों में, केन्द्र में मोदी सरकार और राज्य में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार, कांग्रेस सरकार के पापों को धोने में व्यस्त है। अगले पांच सालों में असली विकास किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article