17.3 C
Munich
Sunday, May 5, 2024

मुंगेर में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, तेजस्वी सहित कई नेता हुए चोटिल

Must read

मुंगेर

राजद नेता तेजस्वी यादव मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने जैसे ही भाषण खत्म किया और वह मंच से नीचे उतरने लगे तो उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ मंच पर उमड़ने लगी। तेजस्वी का मंच अनियंत्रित हो कर टूट गया जिसके चलते तेजस्वी सहित कुछ नेताओं को हल्की चोटें लगी।

यह कार्यक्रम सदर प्रखंड स्थित चरवाहा विद्यालय के मैदान में हो रहा था। तेजस्वी का कार्यक्रम दिन के 11 बजे से था लेकिन वो दो घंटे लेट से पहुंचे। बांका के सांसद जय प्रकाश यादव ने मंच पर अधिक संख्या में नेताओं को देख उनसे लगातार नीचे उतरने की गुजारिश की लेकिन कार्यकर्ता नेता को देखने और उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए व्याकुल थे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने जैसे ही अपना भाषण खत्म किया साथ ही मंच टूट गया। मंच टूटने के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए माहौल बिगड़ गया लेकिन तत्काल ही सुरक्षा गार्ड व कार्यकर्ताओं ने स्थिति को सामान्य बना दिया। इसके बाद तेजस्वी अगली सभा को संबोधित करने के लिए निकल गए।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article