2.2 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

पाटलिपुत्र सीट से BJP प्रत्याशी रामकृपाल यादव के भरा पर्चा, नामांकन से पहले किया रोड शो

Must read

पटना

लोकसभा चुनाव के चलते नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बिहार की पाटलिपुत्र सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने गुरुवार को पर्चा दाखिल किया। इस दौरान यादव के साथ भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। रामकृपाल यादव अपने समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए पर्चा भरने कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन के पांच साल पाटलिपुत्र की जनता की सेवा करने में व्यतीत किए हैं। हमारा मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास रहा है। इस दौरान यादव ने विरोधियों पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद परिवार पार्टी है और भाजपा जनता की पार्टी है। पाटलिपुत्र की जनता ने पिछली बार परिवार पार्टी को हराया था। इस बार भी जनता परिवार पार्टी को हराएगी। नामांकन दाखिल करने से पहले रामकृपाल यादव ने पटना के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद रामकृपाल यादव ने रोड शो किया। रोड शो में भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता यादव के साथ मौजूद रहे। इस दौरान ‘गांव-गांव में चौकीदार, गली-गली में चौकीदार, पाटलिपुत्र भी कर रहा पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे लगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article