21.8 C
Munich
Monday, May 20, 2024

कोरोना लॉकडाउन के चलते बिहार सरकार ने बाहर फंसे छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी

Must read

पटना न्यूज़

लॉकडाउन में कोटा सहित अन्य जगहों पर फंसे बिहार के छात्र- छात्राओं के लिए हेल्पलाइ नंबर (0612-2294600) जारी किया गया है। इस नंबर पर छात्रों के सूचना देने के बाद उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से उनतक सहायता पहुंचाई जाएगी। गुरुवार को बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाहर फंसे बिहार के 20 लाख 81 हजार श्रमिकों ने आवेदन किया है, जिनमें 12.78 लाख के खाते में मुख्यमंत्री सहायता राशि के रूप में एक-एक हजार भेज दिए गए हैं। फसल कृषि इनपुट की राशि के लिए 25 लाख किसानों ने आवेदन किया है, जिनमें साढ़े सात लाख आवेदन की जांच हो गई है। 35 हजार के खाते में 12 करोड़ रुपए भेज दिए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article